सामाजिक सरोकार : रतलाम की 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में अब मिलेगी मूलभूत सुविधाएं
⚫ कार्य के लिए शासन से राशि स्वीकृत
⚫ मिलने लगेगी अनुज्ञा भी
हरमुद्दा
रतलाम, 1 अक्टूबर। शहर की अनाधिकृत कॉलोनियों के रहवासियों की सुविधा के दृष्टिगत द्वितीय चरण में नगर की 57 कॉलोनियों में मूलभूत अधोसंरचना उपलब्ध कराने तथा भवन अनुज्ञा प्रदान करने का निर्णय लिया है। भवन निर्माण के लिए अनुमति देना भी शुरू कर दिया गया है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने बताया कि अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत अधोसंरचना के कार्य करवाये जाने के लिए शासन से राशि स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र कार्य प्रारंभ होंगे।
मिलने लगेगी अनुज्ञा
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नवरात्री के इस पावन पर्व माता रानी के आशीर्वाद से शहर की 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत अधोसंरचना की सौगात मिली है। कल से भवन निर्माण अनुज्ञा भी प्राप्त होने लगेगी।
भवन निर्माण अनुमति प्रारंभ
नगर निगम द्वारा द्वितीय चरण में कुल 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत अधोसंरचना उपलब्ध कराने एवं इनमें भवन निर्माण अनुमति पदान करने हतु कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की जाकर भविष्य में इनमें सड़क, नाली, विद्युतीकरण इत्यादि का कार्य रहवासियों से विकास शुल्क लेकर किए जा सकेंगे। साथ ही इन कॉलोनियों में नियमानुसार भवन निर्माण अनुमति देना प्रारंभ कर दिया गया है।
इन कॉलोनियों में होंगे कार्य
अनाधिकृत कॉलोनियों है क्रमशः सत्यम गृह निर्माण सहकारी समिति, विष्णुपुरी गृह निर्माण सहकारी समिति, आशा निलय वेल फेयर सेंटर (मंगल विहार) राजगढ़, नेहरू नगर, आनन्द विहार कॉलोनी महेश नगर, लोक कल्याण गृह निर्माण सहकारी समिति ग्राम राजगढ़ निराला नगर के पास, गणेश गृह निर्माण सहकारी समिति राजगढ़, गणेश गृह निर्माण सहकारी समिति, फ्रेन्डस हाउसिंग कापरेटिव सोसायटी बरबड़, न्यायिक कर्मचारी गृह निर्माण सहाकारी समिति, ग्राम राजगढ़ पोल फेक्ट्री के पास, ग्राम राजगढ़, प्रियदर्शनी गृह निर्माण सहकारी समिति, तिरूपति गृह निर्माण सहकारी समिति, सांवलिया सेव दुकान सहित पीछे का भाग कस्तुरबा नगर क्षेत्र, सुन्दरवन मेन रोड व मधुवन टाउनशिप के बाहर, दीपक नगर कॉलोनी, कस्तुरबा गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, त्रिलोक नगर, श्री गौड़ ग्र.नि.स. समिति रतलाम विरियाखेड़ी, ऋषभनगर जैन हाउसिंग कार्पोरेशन विरियाखेड़ी, सिद्धार्थ नगर रिद्धी सिद्धी कॉलोनी के पास विरियाखेड़ी, सिद्धार्थ नगर तुलसी नगर के पास, विवेकानन्द कॉलोनी, विद्या विहार कॉलोनी के पास, मनीष नगर, विद्या विहार कॉलोनी, एम.बी. नगर रतलाम, तुलसी नगर विरियाखेड़ी, जैन नानेश गृह निर्माण सहाकारी समिति, श्री जैन सौभाग्य गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित खेतलपुर, वर्धमान नगर विरियाखेड़ी, हिम्मत नगर, अमृत सागर गृह निर्माण समिति रतलाम, ओसवाल बड़े साथ गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, वीआईपी कॉलोनी अमृत सागर, पोरवाल नगर गृह निर्माण सहाकारी समिति, श्री नगर कॉलोनी अमृत सागर हनुमान बाग के पीछे, श्री कन्ट्रक्शन अमृत सागर रोड, नेमीनाथ नगर, ऋषभदेव नगर, बालाजी नगर तेजा नगर के पास, लक्ष्मी नगर बी, आजाद गृह निर्माण सहाकारी समिति, शिवशक्ति नगर धनासुता रोड, श्रीधाम कॉलोनी, व्यावसायिक केन्द्र इप्का गेस्ट हाउस के पास महू रोड मेकेनिक नगर, गौरव नगर, गौरवधाम, गौरव पेलेस गौरव विहार, केसर विहार कॉलोनी पॉवर हाउस रोड, सहकारी कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति, अभिभाषक नगर, खटीक मोहल्ला, कादरी कॉलोनी (कोटावाला बाग) व खटीक मोहल्ले के पास शामिल है।
Hemant Bhatt