सामाजिक सरोकार : डॉ. अशोक भार्गव कर्मयोगी सम्मान से अलंकृत

सामाजिक सरोकार : डॉ. अशोक भार्गव कर्मयोगी सम्मान से अलंकृत

हरमुद्दा
उज्जैन, 28 सितंबर। भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय , उज्जैन में इंदौर निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अशोक कुमार भार्गव, पूर्व कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग को प्रशासनिक सेवाओं में समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मयोगी के रूप में वरिष्ठ गांधीवादी एवं समर्पित समाजसेवी  कर्मयोगी डॉ. कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज तथा समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी प्रेमनाराय नागर जी के कर कमलों से प्रदत्त किया गया।

इन्हें भी दिया सम्मान

इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. शिवशंकर मिश्र, मध्य प्रदेश उच्च  न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री अनिल वर्मा और कला के क्षेत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश दवे को यह सम्मान दिया ।