आत्महत्या का प्रयास : रतलाम मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खाया जहर
⚫ प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर किया रेफर
⚫ दोस्तों को भेजे संदेश के बाद दोस्त पहुंचे घर
हरमुद्दा
रतलाम, 3 मई। डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम में अध्ययनरत सेकंड ईयर के विद्यार्थी ने रविवार को दोपहर में घर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र अमोलिक पिता आनंद वर्मा गंगासागर कॉलोनी में रहता है। रविवार को दोपहर में उसने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज किया। मैसेज पढ़ते ही दोस्त उसके घर की गए, जहां पर देखा तो अमोलिक अचेत पड़ा था, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उपचार शुरू हुआ। स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साथ में स्पष्ट होगा कि आखिर मामला क्या है?
6 महीने के लिए किया था निष्कासित
विद्यार्थियों का कहना है कि रैगिंग के मामले में छात्र अमोलिक को अगस्त 2025 में कुछ माह के लिए अध्ययन से निष्कासित कर दिया था।
Hemant Bhatt