दो की हत्या : रविवार आधी रात को दो दोस्त की हत्या, चचेरा भाई गंभीर घायल
⚫ मामला रतलाम की ओल्ड रेलवे कॉलोनी का
⚫ वैवाहिक समारोह के दौरान हुई थी कहासुनी
⚫ रेलवे और पीएनटी कॉलोनी के रहने वाले मृतक और घायल
हरमुद्दा
रतलाम, 4 मई। रविवार की रात को शहर की रेलवे कॉलोनी में विवाद के बाद दो दोस्तों की हत्या कर दी गई और मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार की रात को पीयूष रावत, आनंद रावत और मित्र शाहबाज ओल्ड रेलवे कॉलोनी शंकर मंदिर के पास गए थे, जहां पर रोजर बिन्नी, अपने साथियों मुन्ना खंडकर और रोहित खंडकर के साथ खड़े थे। जहां पर कहां सोने के बाद विवाद ने उग्र रूप लिया और मारपीट हो गई। आरोपियों ने चाकू और पत्थरों से हमला किया। रोहित ने आनंद और शाहाबाद पर चाकू से हमला किया वहीं मुन्ना ने पीयूष पर पत्थर से वार किया। पूरा घटनाक्रम जीआरपी पुलिस चौकी के आसपास ही हुआ मगर वहां की पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई।

चिकित्सकों ने आनंद और शाहबाज को किया मृत घोषित
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया वहीं पियूष रावत का उपचार चल रहा है जो कि गंभीर घायल है। सूचना पर एसपी अमित कुमार, सीएसपी पहुंचे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शादी समारोह में हुई थी कहासुनी
गंभीर घायल पीयूष से बताया कि कुछ दिन पहले विवाह समारोह के दौरान जब प्रोसेशन निकल रहा था तब आरोपियों से कहा सुनी हुई थी। लगता है उसी का बदला लिया गया है।
Hemant Bhatt