तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को उड़ाया हवा में
⚫ टक्कर के बाद उछलकर गिरी काफी दूर
⚫ कार चालक हुआ फरार
⚫ दोनों नर्सिंग कॉलेज की है छात्र
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मई। जिले के जावरा में शनिवार को दोपहर में तेज रफ्तार करने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को स्कूटी सहित उड़ा दिया। छात्राएं हवा में उछलकर काफी दूर जाकर गिरी। कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़ लगाई और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार चुरुवाला दाल मिल रोड पर शनिवार को दोपहर में तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मारकर घायल कर दिया। छात्राएं टक्कर के बाद काफी दूर तक उड़ के गिरी।
https://youtu.be/0_TKYAwKTPE
छात्राओं के नाम दिव्या (18) पिता ओमप्रकाश बरियाखेड़ी नागदा और प्रिया (22) पिता राजेश निवासी नागदा है। कार चालक घटना के बाद रुका भी नहीं और साइड से वाहन लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
Hemant Bhatt