अवैध नल को वैध कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि
⚫ 3 मार्च तक करा सकेंगे अवैध नल कनेक्शन को वैध
⚫ 3 मार्च के बाद लगेगा 10,000/- का जुर्माना
हरमुद्दा
रतलाम 28 फरवरी। नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 3 मार्च नियत की गई है। नगर निगम द्वारा 3 मार्च तक अवैध नल कनेक्शन को वैध किया जा रहा है, अवैध नल कनेक्शनधारी अपने नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ निगम के जलकर काउन्टर पर निर्धारित राशि जमा कराकर अवैध नल कनेक्शन को वैध करवा सकते हैं। मुद्दे की बात यह है कि निगम द्वारा यह कभी भी घोषित नहीं किया गया कि नियत तारीख तक कितनी राशि ली जाएगी।
डायरी नहीं नहीं मिलने पर कनेक्शन माना जाएगा अवैध
अंतिम तिथि पश्चात् वसूली दल द्वारा घर-घर जाकर जलकर की डायरी चेक की जाएगी। डायरी न होने की स्थिति में नल कनेक्शन को अवैध माना जाकर निर्धारित राशि व 10,000/- का जुर्माना वसूल किया जाकर नल कनेक्शन को वैध किया जाएगा अवैध नल कनेक्शन को वैध नहीं कराने पर नल कनेक्शन को विच्छेद किया जाकर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा जलकर बकाया होने पर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।
Hemant Bhatt