सामाजिक सरोकार : शिक्षा विभाग के प्रभावी कर्त्तव्यनिष्ठ लिपिक प्रमोद बरानिया हुए सेवानिवृत्त, सम्मान पूर्वक दी विदाई
⚫ जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने की प्रशंसा
हरमुद्दा
रतलाम, 28 फरवरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक प्रमोद बरानिया 32 वर्ष की अविस्मरणीय सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही 32 वर्ष की संपूर्ण सेवाएं देने वाले बरानिया अपने सेवाकाल के अंतिम 20 वर्ष स्थापना शाखा के प्रभारी रहे। इनकी उत्कृष्ट सेवाओं की बदौलत न केवल इन बरसों में काबिज रहे बल्कि जिला शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारी भी खासे प्रभावित रहे। जिले के सभी विद्यालयों के डाटा हमेशा अपडेट रखना और आरक्षण रोस्टर व्यवस्थित तरीके से तैयार करना इन्हें पूरे दफ्तर में विशिष्ट पहचान दिलाता था।
सम्मान पूर्वक दी विदाई
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन स्टॉफ ने उन्हें सम्मान पूर्व विदाई दी। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और सेहतमंद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जीतेंद्र जोशी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश ठन्ना, जेएन त्रिवेदी, प्रमोद जोशी, सुदीप कुलकर्णी, देवेंद्र चावंड, अमित चाहर, रोहित शर्मा, जयश्री सोलंकी, राधा सूर्यवंशी, आदि उपस्थित थे। संचालन अशोक लोढ़ा ने किया। आभार रितेश गर्ग ने माना।
Hemant Bhatt