सामाजिक सरोकार : कायस्थ समाज ने मनाया यम द्वितीया पर्व

सामाजिक सरोकार : कायस्थ समाज ने मनाया यम द्वितीया पर्व

भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा अर्चना

⚫ बैठक में हुआ विचार विमर्श

हरमुद्दा
रतलाम, 5 मार्च। गुरुवार को कायस्थ समाज के पावन पर्व यम द्वितीया के शुभ अवसर पर आनंद कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मांगल्य भवन पर सामूहिक रूप से विधि विधानपूर्वक भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन कायस्थ बंधुओं द्वारा किया गया। 

श्री चित्रगुप्त मांगल्य भवन न्यास के प्रवक्ता डॉ. रत्नदीप निगम ने बताया श्री चित्रगुप्त मांगल्य भवन न्यास के समस्त न्यासियों ने न्यास की बैठक आहूत की। बैठक में न्यास के भवन के सुचारू संचालन के लिए विचार विमर्श किया गया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त मांगल्य भवन न्यास के अध्यक्ष संदीप निगम , सचिव अमित निगम सहित प्रकाश चंद्र निगम , एडवोकेट संदीप निगम , एडवोकेट भरत निगम , विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना , राशि सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ . रत्नदीप निगम एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त जी का विधिपूर्वक पूजन कर प्रसाद वितरण किया।