धर्म संस्कृति : भगवान श्री विश्वकर्मा को लगा 56 व्यंजनों का भोग हरमुद्दा
हरमुद्दा
रतलाम, 3 नवंबर। शास्त्री नगर स्थित श्री विश्वकर्मा धाम मंदिर पर श्री विश्वकर्मा भगवान का अन्नकूट महोत्सव हुआ। भगवान विश्वकर्मा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर महाआरती की गई।
आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया। जुना गुजराती लोहार सुतार पांचाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में किया। आरती पुजारी सचिन जोशी ने की।
यह थे मौजूद
आरती मे अतिथि क्षेत्रीय पार्षद पार्षद विजय सिंह चौहान, समाज अध्यक्ष संदीप पाँचाल रहे इस अवसर पर सेवा समिति के योगेन्द्र पांचाल, महेश पांचाल, देवेन्द्र धारवा, राकेश पाँचाल, रमेश पांचाल, राजेश पाँचाल, शंकरलाल पांचाल, सुरेश पाँचाल, लक्ष्मीनारायण धारवा, दीपक पांचाल, रवि पांचाल, अंकित पांचाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन व श्रद्धालु मौजूद थे।
Hemant Bhatt