ज्ञान विज्ञान : विश्व ओजोन दिवस पर व्याख्यान और पोस्टर प्रदर्शनी

ज्ञान विज्ञान : विश्व ओजोन दिवस पर व्याख्यान और पोस्टर प्रदर्शनी

सांदीपनि  विद्यालय विनोबा  में आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 17 सितंबर। सांदीपनि  विद्यालय विनोबा रतलाम में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा द्वारा ओजोन दिवस की प्रस्तावना रखी गई।

ज्ञानवर्धक जानकारी से किया सराबोर


 विज्ञान व्याख्यान के अंतर्गत विद्यालय के उप-प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर द्वारा छात्रों को ओज़ोन परत के निर्माण,नुकसान के कारणों और बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।

स्वरचित मधुर गीत की हुई प्रस्तुति

शिक्षक राजेंद्र शर्मा द्वारा ओजोन दिवस पर स्व-रचित मधुर गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी बच्चे व शिक्षक झूम उठे।

विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर

संस्था के माध्यमिक खण्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 विद्यार्थियों ने ओजोन दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लिया,उन्होंने अपने-अपने पोस्टर का प्रस्तुतिकरण भी किया। 

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर शिक्षक शोभा ओझा, अनीता शर्मा, प्रतिभा तिवारी और हरिओम कौशल  ने सक्रिय भागीदारी की। संचालन इको-क्लब प्रभारी कविता वर्मा ने किया। आभार हर्षिता सोलंकी ने माना।