सामाजिक सरोकार : "रक्षाबंधन  परमात्मा रक्षा सूत्र से आत्मिक बंधन और सेवा का संगम"

सामाजिक सरोकार : "रक्षाबंधन  परमात्मा रक्षा सूत्र से आत्मिक बंधन और सेवा का संगम"

रक्षाबंधन उत्सव पर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा

⚫ शहर के गणमान्य जनों के निवास पर जाकर बांधे रक्षा सूत्र

⚫ ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने नशामुक्ति की कराई प्रतिज्ञा

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रतलाम के दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम परमात्मा पिता को भोग अर्पित कर मुख्यालय माउंट आबू से आई पवित्र राखी द्वारा परमात्मा रक्षा सूत्र का बांधा गया।

रक्षाबंधन उत्सव का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए बीके सविता दीदी

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि यह केवल भाई-बहन का सांसारिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के पवित्र बंधन का स्मृति-दिवस है। परमात्मा रक्षा सूत्र वह संकल्प है, जिसमें हम अपनी आत्मा को नकारात्मक विचारों, बुरी आदतों और विकारों से सुरक्षित रखने का वचन देते हैं। राखी का अर्थ है – "मैं अपनी पवित्रता, सत्यता और दिव्यता की रक्षा करूंगा"। इस दिन हम अपने जीवन से क्रोध, लोभ, मोह और नशे जैसे आत्मा को कमजोर करने वाले दोषों को त्यागने का संकल्प लेते हैं और परमात्मा से शक्ति प्राप्त करते हैं।

शहर के गणमान्य जनों के निवास पर जाकर बांधे रक्षा सूत्र

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को रक्षा सूत्र बांध देते हुए बीके सविता दीदी

महापौर प्रहलाद पटेल को रक्षा सूत्र बांधते हुए

गुरुद्वारा के ज्ञानी मान सिंह जी को रक्षा सूत्र बांधते हुए

शहर काजी अहमद अली को रक्षा सूत्र बांधते हुए

अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को रक्षा सूत्र बांधते हुए

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों को भी उनके निवास एवं संस्थानों पर जाकर राखी बांधी गई, जिनमें सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, मुख्य रेल मंडल प्रबंधक अश्वनी कुमार, अतिरिक्त मुख्य रेल्वे प्रबंधक (ADRM) अक्षय कुमार, अखंड आश्रम के स्वामी स्वरूपानंद जी 108, सिख समाज के प्रमुख ज्ञानी जी, मुस्लिम समाज के शहर काजी अहमद अली, कैथोलिक चर्च के फादर, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या बेलसेरे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी गोल्डन राय, उद्योगपति मदनलाल कटारिया, उद्योगपति नीलेश झालानी, गुस्ताद अंकलेसरिया, राजेश भटेवरा, राजेश पटेल सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सम्मिलित रहे।

सर्किल जेल में समझाया रक्षाबंधन का महत्व

रतलाम सर्किल  जेल में भी 300 से अधिक कैदियों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए रक्षा सूत्र बांधे गए। ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने मेरा भारत-नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई। 

यह भी थे मौजूद

इस अवसर पर  पंडित शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वैदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप नलगे एवं एम. बी. शर्मा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य कृष्णा धीन्दा भी उपस्थित रहे और परमात्मा रक्षा सूत्र का लाभ लिया।