दुर्घटना : अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से एक घायल

दुर्घटना : अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से एक घायल

⚫ सूचना मिलते ही डायल-112 पहुंचे मौके पर

⚫ जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

हरमुद्दा
रतलाम, 6 फरवरी। शुक्रवार को जिले थाना जावरा शहर क्षेत्र ईदगाह रोड पर एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 का वाहन मौके पर पहुंचा। तत्काल घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।


दुर्घटना होने के बाद राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को सूचना भेजी गई कि मदद की जरूरत है। दोपहर 12:31 बजे प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना जावरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112 स्टाफ आरक्षक चंद्रपाल सिंह  एवं पायलेट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें एक व्यक्ति रघुनाथ सिंह पिता भारत सिंह निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद घायल हो गया है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय जावरा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।