फ़िल्म और खेल के लिए बड़ा दिन है 1 अगस्त, ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का जन्मदिन

फ़िल्म और खेल के लिए बड़ा दिन है 1 अगस्त, ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का जन्मदिन

जोस चाको

1 अगस्त 1924 में वेस्ट इंडीस के पहले काले पूर्ण कालिक कप्तान फ़्रैंक वोरेल का जन्म हुआ। 51 टेस्ट में 3870 रन बनाए व 10 शतक व 22 अर्ध शतक 49.48 के ओसत से रन बनाए। फ़र्स्ट क्लास में 54 के औरसत से 150005 रन बनाए। टेस्ट में 69 व फ़र्स्ट क्लास में 349 विकेट लिए। वे मात्र 42 साल की उम्र में संसार से चले गए।

वारेल के बारे में कहा जाता है वे आज तक के सबसे सज्जन कप्तान थे। उनके नाम से ऑस्ट्रेलिया व वेस्ट इंडीस के टेस्ट सिरीज़ खेली जाती है जिसे फ़्रैंक वारेल ट्रोफ़ी के नाम से जाना जाता है। 1962 में जब चार्ली ग्रिफ़िथ के गेंद पर भारत के नरी कांटरकेटर घायल हुए और मौत से लड़ रहे थे, तब वारेल ने अपना खून देकर उनकी जान बचाई थी। 

नरीमन कांट्रेक्टर आज भी 92 साल की उम्र में स्वस्थ है और पूरी दुनिया में सबसे अधिक उम्र के मामले में 17 वे नम्बर पर है और खून देने वाला 1967 में मात्र 42 साल में स्वर्ग सिधार गए ,वे वेस्ट के सबसे 3 w के नाम से जाने जाते थे। वारेल, वोलकोट, विक्स।15 टेस्ट में कप्तान रहे।

आज भारत के लिए भी बड़ा दिन है 1 अगस्त। भारत के पहले तेज गेंदबाज़ मोहम्मद निसार का जन्म हुआ। उन्होंने भारत की ओर से 25 जून 1932 को पहले टेस्ट की पहली गेंद डाली। वे भारत के पहले विकेट लेने वाले व पहले 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। उन्होंने 6 टेस्ट में 25 विकेट लिए। फ़र्स्ट क्लास में 93  मैच में 396 विकेट लिए। उनका बोलिंग ओसत मात्र 17.70 था।  वे अमर सिंह के साथ पहले टेस्ट के तेज गेंदबाज़ थे। मात्र 52 साल की उम्र में दुनिया से चले गए। आज अरुण लाल 71 साल के व यजवेंद्र सिंह 74 साल के हो गए। श्री सिंह ने अपने पहले ही टेस्ट में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए वे बैट और बाल से तो कुछ नहीं कर पाए पर अपनी पहली पारी में एक फील्डर के तौर पर 5 कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलिया के विक रिचर्ड्सन की बराबरी की।दूसरी पारी में दो कैच पकड़कर 7 कैच लेने वाले ग्रेग चैपल की बराबरी की।रिचर्ड्सन चेपल के दादा थे ।यजवेंद्र ने दोनो पारी मिलाकर 23 रन बनाए।


आज ही के दिन 2021 में India 1972 के बाद पहली बार ओलम्पिक्स में सेमी फ़ाइनल में पहुँचा था। यह बताना उचित होगा इंडिया 1980 में जीता लेकिन उस ओलम्पिक में 6 टीम थी, जो आपस में खेली, जिसमें 2 टीम जो top पर थी इंडिया व स्पेन। उनके बीच फ़ाइनल हुआ, जिसमें इंडिया ने स्पेन को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लीग मैच में India 5l5 मेच में 8 पॉइंट व स्पेन के 5 मेच में 9 पॉइंट थे। इंडिया ने पोलैंड व स्पेन से ड्रॉ किया व क्यूबा, तनजानियाई, रूस को हराया था। आज के दिन 2024 में शूटिंग में भारत के कुसाले ने कांस्य पदक जीता था।

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का जन्मदिन

फिल्मी दुनिया में 1 अगस्त 1933 को ट्रेजेडी क्वीन से मशहूर मीना कुमारी का जन्म हुआ। वे मात्र 38 साल की उम्र में 31 मार्च 1972 में संसार से चली गई। इन्होंने ने 33 साल फ़िल्मों में काम किया। 92 फ़िल्मों में हर तरह के रोल निभाए। इनकी लास्ट फ़िल्म पाकीज़ा थी। अपने से 16 साल बड़े कमाल अमरोही से शादी की। एक संयोग देखे वारेल और मीना कुमारी दोनों कम उम्र में दुनिया से चले गए और दोनों की जन्म तारीख एक ही है और मृत्यु का महीना भी एक है मार्च। वारेल 13 मार्च को दुनिया से गए और उस संख्या को उल्टा कर दे यानी 31 मार्च को मीना कुमारी दुनिया से चली गई दोनों महान थे।

जोस चाको, पूर्व खेल अधिकारी, भोपाल