खेल सरोकार : 30 वीं रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक
⚫ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 778 खिलाड़ी हुए शामिल
⚫ 6 दिवसीय प्रतियोगिता 2 नवंबर को हुई संपन्न
⚫ राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी प्रिशा सोनी
हरमुद्दा
रतलाम, 2 नवंबर। 30 वीं रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया इंदौर में संपन्न हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 778 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में रतलाम शहर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 19 जीते। प्रिशा सोनी आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिशल और कोच नरेन्द्र राव ने हरमुद्दा को बताया की राव स्केटिंग क्लासेस ने विभिन्न वर्गों में कुल 19 मेडल प्राप्त किए जिसमे 3 गोल्ड, 9 सिल्वर व 7 ब्रांज मेडल खिलाड़ियों ने जीते हैं।
प्रदेश के 778 खिलाड़ी हुए शामिल
इंदौर में 28 से 2 नवंबर 2025 को आयोजित 30 वीं रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 778 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें से रतलाम के
12 से 15 वर्ष इनलाइन बालिका में
⚫ रिशान कटारा ने 5000मि प्वाइंट में द्वितीय स्थान, रोड 3000 मि में प्रथम स्थान और 1 लेप रोड पर प्रथम स्थान
प्राप्त किया
⚫ प्रिशा सोनी ने 5000 मी रिंग प्वाइंट में प्रथम स्थान 500मी रिंग में द्वितीय स्थान और 1000मी रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही इस आयु वर्ग में
⚫ तनिष्का दवे ने 200m TT में द्वितीय 1लेप रोड में द्वितीय और 100मि TT में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
⚫ तन्मय पाटीदार ने 500m रिंग में तृतीय स्थान 1000m रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
⚫ निकुंज सोनी ने 500m रिंग क्वाड में तृतीय स्थान प्राप्त किया
15 से 18 वर्ष इनलाइन बालक में
⚫ रुद्र सुरोलिया ने 200m TT में तृतीय स्थान 1लेप रोड में द्वितीय और 500मि रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
⚫ प्रथम चौहान ने 500m रिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया
8 से 10 वर्ष क्वाड बालक में
⚫ जिज्ञांश जोशी ने 1लेप रिंग में तृतीय स्थान 2 लेप रिंग में तृतीय स्थान 4 लेप रिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किए
चतुर्थ स्थान प्राप्त स्केटर
दृष्टि चौहान, अक्षत पाल, यश वर्मा, भव्य व्यास, प्रतीक्षा प्रजापत, वंशिका बंदोडिया थे। प्रिशा सोनी आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी ।
खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
सभी विजेताओं के इंदौर से लौटने पर रतलाम रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान डालचांद पाल, ग्रीष्मा दवे, पिंकी पाटीदार, सपना सोनी, अंजली सोनी, समीक्षा सोनी सहित विभिन्न पालक मौजूद थे ।
Hemant Bhatt