खेल सरोकार : 40 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शिवेंद्र और चंद्रवीर चयनित
⚫ उड़ीसा के भुवनेश्वर में 10 अक्टूबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
⚫ देश भर से 700 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
हरमुद्दा
रतलाम, 4 अक्टूबर। रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के दो ख़िलाडी 40 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधितव करेंगे। प्रतियोगिता उड़ीसा के भुवनेश्वर में 10 अक्टूबर से शुरू होगी जिसमें देश भर से 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

एसोसिएशन के सचिव एवं अंतर राष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान ने बताया कि 40 वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 14 अक्टूबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के शिवेंद्र सिंह राठौर गोला फेंक एवं चन्द्रवीर सिंह चक्का फेंक में मध्यप्रदेश की तरफ से भाग लेंगे।
देश के 700 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
संयोजक श्रवण यादव ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ी एशियन जूनियर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उपलब्धि पर हर्ष
एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार,नितेश राठौर ,अजवीर सिंह,रीना राठौड़ ने दोनों खिलड़ियों का चयन एसोसिएशन की महत्व पूर्ण उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
Hemant Bhatt