मीडिया चर्चा : नवागत कलेक्टर ने मीडिया से शहर की जानी मैदानी हकीकत और मुद्दे
⚫ कलेक्टर मिशा सिंह ने पदभार ग्रहण करने से पहले मां श्री कालिका के किए दर्शन
⚫ कलेक्टर बाथम ने किया स्वागत, दिया पदभार
हरमुद्दा
रतलाम, 3 अक्टूबर। शुक्रवार की शाम को नवागत कलेक्टर मिशा सिंह पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू हुई। पत्रकारों से चर्चा में न केवल उन्होंने शहर की हकीकत जानी बल्कि कार्य के मुद्दे भी से परिचित हुई।

मां श्री कालिका का पूजन अर्चन करते हुए कलेक्टर मिशा सिंह
शुक्रवार शाम को कलेक्टर सिंह प्राचीन शक्ति पीठ श्री कालिका माता मंदिर पहुंची। माताजी का पूजन दर्शन किया। तत्पश्चात वे कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर स्थानांतरित हुए कलेक्टर राजेश बाथम ने स्वागतकर कार्यभार सौपा।

नवागत कलेक्टर सिंह का स्वागत करते हुए स्थानांतरित कलेक्टर बाथम

पदभार ग्रहण करते हुए कलेक्टर सिंह
शहर की हकीकत और मुद्दे जाने पत्रकारों से
प्रशासनिक अधिकारियों मुलाकात के पश्चात मीडिया से परिचय प्राप्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने शहर के बारे में जाना। मीडिया के माध्यम से उन्होंने तय किया कि उन्हें क्या करना है? पत्रकारों से मुलाकात में कलेक्टर सिंह ने शहर की हकीकत और मुद्दे जाने जिन पर उन्हें कार्य करना है।
पत्रकारों ने बताए यह सभी मुद्दे
⚫ शहर में पसरा अतिक्रमण
⚫ बदहाल यातायात व्यवस्था
⚫ शहर में फैली हुई चारों ओर भिक्षावृत्ति
⚫ छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं की कमी
⚫ शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगने फ्लेक्स बैनर
⚫ बेतहाशा ध्वनि प्रदूषण
⚫ उज्जैन लोकायुक्त के लिए रतलाम जिला अव्वल (खासकर राजस्व विभाग के मामले में)
⚫ छताई के नाम पर वृक्षों की कटाई
⚫ शहर में चारों ओर सड़कों पर विचरण करते मवेशी
⚫ साल दर साल समाधान होने की बजाय समस्याएं बढ़ती जा रही।
⚫ सोयाबीन फसल पर मौसम असर और खाद की कमी
⚫ जनसंपर्क विभाग की लचर कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया
⚫ हर माह फीड बैक मीटिंग का सुझाव भी दिया, जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की।
कलेक्टर सिंह ने सभी से मुद्दे जानते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने में शहर एवं जिले की नब्ज को जानना जरूरी है, ताकि समाधान हो सके। मीडिया से चर्चा के दौरान एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव शहर एसडीएम आर्ची हरित मौजूद थे।
सोयाबीन खरीद के लिए कार्य योजना तय
कलेक्टर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन खरीफ भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों का पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडियों में खरीद होगी। राज्य सरकार ने प्रदेश में सोयाबीन की खरीद पर भावांतर भुगतान योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।किसान सामान्य रूप से मंडियों में अपनी उपज बेचेंगे। अगर किसानों को मार्केटिंग सीजन के लिए घोषित एमएसपी से कम कीमत मिलती है तो घाटे की राशि का भुगतान किया जाएगा।
Hemant Bhatt