एशिया कप : सूर्यकुमार ने अपने जन्मदिन का दिया भारत को तोहफा, भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
⚫ पाकिस्तान ने दिया था 127 रन का लक्ष्य
हरमुद्दा
रविवार,14 सितंबर। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने जन्मदिन का तोहफा भारत को दिया।
रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान सलमान अली का ये फैसला गलत साबित हुआ। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर मैच अपने नाम किया।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। उप कप्तान शुभमन गिल 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 13 गेंद में 31 रन बनाए। सईम ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर सईम का शिकार बने। सूर्यकुमार शिवम गिल ने भारत को विजय श्री दिलवाई।
पाकिस्तान ने बनाए 20 ओवर में 127 रन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंंवाया। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (3) को कैच आउट करवाया। फखर जमां 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 12 गेंद में सिर्फ तीन रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। हसन नवाज (5) को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (0) को भी आउट किया। हालांकि कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। सलामी बल्लेबाज फरहान 44 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।
फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद में 11 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने अगर आखिर में 16 गेंद में नाबाद 33 रन नहीं बनाये होते तो पाकिस्तान 125 रन के पार भी नहीं पहुंचता। स्पिनर अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो, कुलदीप ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन और वरूण ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस तिकड़ी के सामने टिक नहीं सका ।
Hemant Bhatt