खेल सरोकार : केवल बालिकाओं के लिए हुई अस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता
⚫ विभिन्न विद्यालयों के साथ ही आलोट की 200 से अधिक बालिकाएं हुई शामिल
⚫ पदक एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम, 15 नवंबर। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविधालय खेल परिसर में अस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के साथ ही आलोट की 200 से अधिक बालिकाओं में भाग लिया।

एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने बताया कि 14 व16 वर्ष की बालिकाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में गोला फेक, भाला फेक, लम्बी कूद, 60 व 600 मीटर दौड़ व बैक बॉल थ्रो के मुकाबले आयोजित हए।

पदक एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरिहित ने मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फर्सवाण, जिला खेल संघ के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, इंदौर जिला एथलेटिक्स के सचिव गोविन्दा चिन्तामन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत सम्मानित किया।
यह थे निर्णायक
प्रतियोगिता के तकनीकी निर्णायक श्रवण यादव, दयालसिंह बिष्ट, अनीस शेख, नितेश राठौर, पूरब परवार, प्रकाश भाऊ, जिला कोच निर्मला डामोर, इमरान खान, रीना राठौड़, संगीता तिवारी, तरुण पुरोहित आदि थे।
परिणाम इस प्रकार रहे
60 मीटर दौड़ में अंजलि साहू प्रथम, भूमिका पाटीदार द्वितीय, प्रियांशी तृतीय रही।
600 मीटर दौड़ में आरती गामड़ प्रथम, दिव्या गरवाल द्वितीय, वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेक में स्वाति सिंह प्रथम, दुर्गा चौहान द्वितीय, गरिमा मालवीय तृतीय रही।
भाला फेक में भूमिका प्रथम, भूमी द्वितीय, दिव्या गरवाल तृतीय रही।
लम्बी कूद में दुर्गा चौहान प्रथम, हीन डांडिया द्वितीय व निवेदिता तृतीय रही।
Hemant Bhatt