सामाजिक सरोकार : सड़क दुर्घटना में मृत एवं पीड़ित लोगों की स्मृति में मनाएंगे विश्व यादगार दिवस 16 को
⚫ ब्रह्माकुमारीज के दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र में आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 15 ,नवंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा।

सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार 16 नवंबर को शाम 5 बजे दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर स्थित सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं में असमय काल का ग्रास बने लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करें। सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मानसिक शक्ति के लिए होगी प्रार्थना
दीदी ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, सावधानी अपनाना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को सचेत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों द्वारा शांति ध्यान के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके परिवारों की मानसिक शक्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
Hemant Bhatt