सामाजिक सरोकार : "तुलसी के आराध्य राम" विषय पर हुआ चिंतन

सामाजिक सरोकार : "तुलसी के आराध्य राम" विषय पर हुआ चिंतन

प्रासंगिता को किया प्रतिपादित

⚫ विद्यार्थियों ने मानस के दोहे और चौपाई का किया पाठ

⚫ तुलसीदास जी के पसंदीदा प्रसाद का किया वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 31 जुलाई। सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में तुलसी जयंती मनाई गई। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर आयोजित "तुलसी के आराध्य राम" विषय पर चिंतन किया गया। 

कार्यक्रम की प्रभारी हिंदी की व्याख्याता भावना रावत ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षक रुपाली जैन ने तुलसीदास जी के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा तुलसी साहित्य में रस, छंद और अलंकार की जानकारी दी।

प्रासंगिता को किया प्रतिपादित

संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित पर तुलसी साहित्य के संदर्भ में प्रकाश डाला। आज के दौर में रामचरित की प्रासंगिकता को प्रतिपादित किया। उन्होंने अपने शिक्षक स्वर्गीय बी के भट्ट के तुलसी आयोजनों को भी याद किया तथा उनके स्मरण के साथ तुलसीदास जी के पसंदीदा प्रसाद (खोपरे और शक्कर का  बुरा मिक्स) वितरण किया गया।

विद्यार्थियों ने मानस के दोहे और चौपाई का किया पाठ

प्राचार्य संध्या वोरा ने गाँधीजी की राम राज्य की परिकल्पना पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानस के दोहे और चौपाई का पाठ किया।कार्यक्रम में मनीषा चौधरी, मंजुलिका खरे, हीना शाह, ज्योति मंडलोई, बिंद्राक्षी पंवार आदि उपस्थित थे। संचालन भावना रावत ने किया। आभार सुनीता पंवार ने माना।