कांग्रेस का प्रदर्शन : सेना का अपमान करने वाला नहीं करेगा झंडा वंदन, विजय शाह वापस जाओ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट

कांग्रेस का प्रदर्शन : सेना का अपमान करने वाला नहीं करेगा झंडा वंदन, विजय शाह वापस जाओ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट

प्रभारी मंत्री विजय शाह को झंडा वंदन करने से रोक रहे हैं कांग्रेसी

⚫ कलेक्ट्रेट गुंजा विरोध के स्वरों से

⚫ एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव को दिया ज्ञापन

हरमुद्दा
रतलाम, 14 जून। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री और रतलाम जिला प्रभारी कुंवर विजय शाह द्वारा सेना का अपमान करने और उन्हीं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में झंडा वंदन करने के मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभी की एक स्वर में मांग थी कि प्रभारी मंत्री झंडा वंदन नहीं करेंगे। कलेक्ट्रेट "जो सेना का अपमान करेगा वह झंडा वंदन नहीं करेगा, विजय शाह वापस जाओ," आदि नारों से गूंज उठा। 

गुरुवार को दोपहर बाद कांग्रेस के शहर और ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली बनाकर आए। हाथ में तिरंगा झंडा और काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ता  विजय शाह द्वारा 15 अगस्त को किए जाने वाले झंडा वंदन का विरोध किया। 

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम भाजपा और विजय शाह को सद्बुद्धि दे भगवान

शहर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ जमकर आधे घंटे तक नारे लगाए।  विजय शाह के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने लायक था। "ईश्वर अल्लाह तेरे नाम भाजपा और विजय शाह को सद्बुद्धि दे भगवान," की प्रार्थना के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के  खिलाफ भी अपना गुस्सा प्रदर्शित किया। 

एडीएम को सौंपा ज्ञापन

शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन का वाचन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम महोदया शालिनी  श्रीवास्तव को  दिया ।


पूरे देश का अपमान किया विजय शाह ने

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना और महिला सेनानियों का ही नहीं, अपितु पूरे देश का अपमान है। उन्हें झंडा वंदन करने का कोई हक नहीं है। 

महेंद्र कटारिया, अध्यक्ष शहर कांग्रेस रतलाम

भाजपा कर रही रतलाम की जनता का अपमान 

भाजपा को विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए, उसकी जगह झंडा वंदन का इनाम देकर रतलाम की जनता का अपमान किया जा रहा है। 

⚫ पारस सकलेचा, पूर्व विधायक, रतलाम

सुप्रीम कोर्ट ने भी की जिस पर टिप्पणी वह कैसे फहराए झंडा

भाजपा के निर्णय को शर्मनाक है। स्वतंत्रता दिवस का झंडा वह व्यक्ति न फहराए, जिस पर सेना के अपमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर टिप्पणी कर चुकी हो।  

दिनेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष

यह थे मौजूद

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रत्याशी पारस दादा, यासमीन शैरानी, राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, कविता महावर, नासिर कुरेशी, फकरुद्दीन मंसूरी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, मयंक जाट, महिला कांग्रेस कुसुम चाहर, रश्मि सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रवक्ता जोएब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, मंसूर अली पटौदी, लक्ष्मण डिंडोर किशन सिंगार,थावरभूरिया रजनीकांत व्यास, सैयद वुसत, बसंत पंड्या, के एल गोसर, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास, प्रदीप राठौर, भारत सेन, अमर सिंह शेखावत, राजनाथ यादव, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल नांदेचा, हिना शेख, राधा प्रजापत, शांति गवली, आरिफा कछवाय, रामचंद्र धाकड़, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, यूसुफ शाह, शाकिर खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।