सामाजिक सरोकार : हिम्मत राजनीति में आए हो तो मानव सेवा और निर्धन की मदद करना ही रखना लक्ष्य

सामाजिक सरोकार : हिम्मत राजनीति में आए हो तो मानव सेवा और निर्धन की मदद करना ही रखना लक्ष्य

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी को दी थी श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने यह प्रेरणा

⚫ श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर स्वल्पाहार केंद्र स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण

हरमुद्दा
रतलाम, 14 अगस्त। श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने मुझे  हमेशा यही प्रेरणा दी कि हिम्मत राजनीति में आए हो तो मानव सेवा और निर्धन की मदद करना ही लक्ष्य रखना इसी ध्येय का ध्यान में रखते हुए श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर स्वल्पाहार केंद्र स्थापना के अविरल 4 वर्ष पूर्ण हुए। 

यह जानकारी देते हुए जयेश राठौर ने बताया भारतीय जनता पार्टी ने 4 वर्ष पूर्व श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती 15 अगस्त को कोई एक सेवा कार्य करने का निर्देश सभी कार्यकर्ताओं को दिया था। उसी तारतम्य में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं साथियों द्वारा रतलाम में  निराश्रितों व निर्धनजन के लिए एक निःशुल्क स्वल्पाहार केंद्र डालूमोदी बाजार रतलाम में प्रारंभ किया गया।

15 अगस्त को आकर बना सकते हैं साक्षी

श्री कोठारी एवं साथियों को यह कार्य इतना सुकून और आनंद देने वाला प्रतीत हुआ कि उन्होंने इसे सतत जारी रखने का निश्चय किया। 15 अगस्त, शुक्रवार को इस पुनीत पावन कार्य को 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर के गणमान्य जनता को आमंत्रित  करते है कि  15 अगस्त को सुबह 7 बजे डालूमोदी बाजार स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्वल्पाहार केंद्र पर एक नेक कार्य के 4 वर्ष पूर्ण होने के साक्षी बने और हमें यह कार्य सदैव करने के लिए प्रेरित करते रहे।