धर्म संस्कृति : रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री का मंगल प्रवेश, मंगलवार को अगले पड़ाव के लिए हुए रवाना

धर्म संस्कृति : रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री का मंगल प्रवेश, मंगलवार को अगले पड़ाव के लिए हुए रवाना

सैकड़ो शिष्यों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

⚫ प्रवेश पर मार्ग में जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

⚫ राम द्वारा में हुए भजन कीर्तन और प्रसादी भंडारा

हरमुद्दा
रतलाम, 9 सितंबर। श्री रामस्नेही संप्रदाय के श्री रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री नर्मदापुरम में चातुर्मास करने के बाद अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ रतलाम पधारे। श्री राम द्वारा में भजन कीर्तन और प्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला पुरुष बच्चे धर्मालुजन मौजूद थे। मंगलवार को सुबह अगले पड़ाव की ओर काफिला रवाना हुआ। 

संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री ने अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ शाम करीब साढे चार बजे रतलाम में प्रवेश किया। चार दर्शन से अधिक चार पहिया वाहनों का उनका काफिला सबसे पहले फव्वारा चौक पर पहुंचा, जहां पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले फव्वारा चौक पर रामद्वारा ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी गोविन्द काकानी, संजीत परिहार समेत अनेक लोगों ने संत श्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की। संत श्री का का काफिला जब स्टेशन रोड से गुजरा तो रामद्वारा बिल्डिंग के सामने समाजसेवी अनिल बरमेचा, अमित लामा, रामद्वारा ट्रस्ट के ट्रस्टी तुषार कोठारी, एडवोकेट दशरथ पाटीदार, एडवोकेट संतोष त्रिपाठी, पंकज जैन समेत बडी संख्या में मौजूद लोगों ने संत श्री पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया।

न्यायालय परिसर के बाहर बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

संत श्री गोविन्दराम जी के रतलाम पहुंचने पर रामद्वारे के मार्ग के बीच अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। न्यायालय परिसर के गेट पर अभिभाषक गण भी बडी संख्या में संत श्री गोविन्दराम जी के स्वागत के लिए मौजूद थे। बार अध्यक्ष राकेश शर्मा, सह सचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी समेत अनेक अभिभाषकों ने संत श्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की। संत श्री का काफिला वहां से स्टेशन रोड और कोर्ट तिराहे से होते हुए श्री कालिका माता पहुंचा।

श्री कालिका माता के दर्शन किए संत श्री ने

श्री कालिका माता मन्दिर में संत श्री ने श्री कालिका माता के दर्शन किए। श्री कालिका माता परिसर से संत श्री गोविन्दराम जी को रामद्वारा तक ले जाने के लिए भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। संत श्री एक खुली बग्गी में आसीन थे। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं मंगल कलश धारण कर चल रही थी। बैण्ड और ढोल ढमाकों के बीच संत श्री के शिïष्य नाचते हुए चल रहे थे।

रामद्वारा पहुंचने पर महंत पुष्पराज ने किया आदमी अभिनंदन

श्री बड़ा रामद्वारा पहुंचने पर रामद्वारा के महन्त पुष्पराज रामस्नेही ने संत श्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रामद्वारे के उत्तराधिकारी संत ध्यानदास रामस्नेही समेत अनेक संत वृन्द भी मौजूद थे।

भजन भजन और प्रवचन का लाभ लिया भक्तों ने

संत द्वारा बड़ा रामद्वारा पर बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों के साथ आरती की। संत भोजन प्रसादी के पश्चात भक्तों ने भी भंडारे का लाभ लिया। तत्पश्चात संगीतमय भजन संध्या एवं संतों के प्रवचन का लाभ बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के गांव से पधारे उपस्थित जनों ने लिया। 

अगले पड़ाव की ओर रवाना हुआ काफिला

मंगलवार को सुबह प्रातः कालीन पूजा अर्चना के पश्चात संत श्री का काफिला अगले पड़ाव की ओर रवाना हुआ। भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी।