सामाजिक सरोकार : प्रतीक्षालय में आ गई मौत, नहीं मिले परिजन, लावारिसमान किया अंतिम संस्कार 

सामाजिक सरोकार : प्रतीक्षालय में आ गई मौत, नहीं मिले परिजन, लावारिसमान किया अंतिम संस्कार 

रोटरी गार्डन के बाहर प्रतीक्षालय में मिला था मृत अवस्था में

⚫ तीन दिन तक हुई परिजनों की खोजबीन

हरमुद्दा
रतलाम, 5 सितंबर। अज्ञात लावारिस व्यक्ति उम्र 55 से 60 वर्ष का निधन दो बत्ती थाना क्षेत्र के रोटरी गार्डन के बाहर प्रतीक्षालय में हो गया। परिजनों के नहीं मिलने पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। 

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि तीन दिन तक दो बत्ती पुलिस के द्वारा परिजन की खोजबीन की गई परंतु कोई परिजन नहीं मिले। 

प्रधान आरक्षक की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

प्रधान आरक्षक कृष्ण पाल सिंह परिहार की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े  कस्तूरबा नगर निवासी प्रदीप  पिता सूराजमल जैन की आर्थिक सहायता से जवाहर नगर मुक्तिधाम पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया| पुलिस प्रशासन, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, कृष्णपाल सिंह परिहार, शमशान प्रबंधक  शैलेंद्र शर्मा एवं गोविंद काकानी की ओर से पुष्पांजलि
द्वारा दी गई।