काशी विद्यापीठ द्वारा डॉ. शर्मा 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित
हरमुद्दा
हरिद्वार, 2 सितंबर। माँ गंगा की पावन धरा हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय 'दिव्य गंगा महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय विचार मंथन एवं कवि सम्मेलन' में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में परम पूज्य मंडलेश्वर आशुतोष महाराज जी का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अनेक गणमान्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शिवनाथ सिंह "शिव" (रायबरेली) तथा दिव्य गंगा मिशन के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व संचालन में यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मंच से डॉ. दीपा शर्मा 'उजाला' ने संत-मनीषियों व विद्वजनों के समक्ष अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया और काव्य पाठ किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। शोध-पत्र की उत्कृष्ट गुणवत्ता के आधार पर माँ गंगा की कृपा से काशी विद्यापीठ द्वारा डॉ. दीपा शर्मा 'उजाला' को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
Hemant Bhatt