दर्दनाक हादसा : चलती बस में लगी आज जिंदगी के लिए छटपटाते रहे लोग जल मरे 20 से अधिक जिंदा
⚫ बाइक टकराने के बाद लगी बस में आग
⚫ तकरीबन 40 यात्री थे सवार
⚫ सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची
हरमुद्दा
कुरनूल, 24 अक्टूबर। रात को बस में सवार हुए लोग गंतव्य पर पहुंचने की उम्मीद में सो गए थे मगर दर्दनाक हादसे में जिंदगी के लिए छटपटाते लोग जिंदा जल मरे। हुआ यूं कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर कुरनूल के पास बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इसके बाद तो चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी में 20 के जिंदा जल कर मरने की खबर है अभी कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये लोग बस में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। घायलों को कुरनूल अस्पताल ले गए।
दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के यहां हुआ। कावेरी ट्रैवल्स की बस की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद बस में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद हाहाकार मच गया। लोग आनन-फानन में निकलने की कोशिश करने लगे, मगर आग की लपेटें इतनी तेज थीं कि वे अंदर ही फंस गए। बताया जाता है कि कुछ लोग बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे। अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
नहीं मिल पाई समय पर मदद
चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक से टक्कर के बाद बस में भयंकर आग लगी। कुछ लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। बाकी लोग अंदर ही छटपटाते हुए जिंदा जलकर मर गए। रात होने की वजह से समय पर मदद नहीं मिल पाई, इस कारण अधिक जान-माल का नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया। पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।
Hemant Bhatt