पूर्व मंत्री दवे के बेटे और पौतों का हंगामा, होटल कर्मचारी से गाली-गलौज व मारपीट

पूर्व मंत्री दवे के बेटे और पौतों का हंगामा, होटल कर्मचारी से गाली-गलौज व मारपीट

संख्या अधिक होने से बड़ी टेबल की हुई थी मांग

⚫ इंतजार करने के लिए बोला

⚫ संचालक का कहना " किसी को उठा तो नहीं सकते"

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री का बेटा अपने बेटों के साथ  जिले के धामनोद की प्रेम वाटिका होटल में गुरुवार रात भोजन के लिए पहुंचे थे, मगर बड़ी टेबल उपलब्ध नहीं थी। इस वे  सब्र खो बैठे और गाली गलौज व मारपीट तक की नोबत आ गई। होटल संचालक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट के दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे का बेटा संजय दवे अपने बेटों बिट्टू (यश दवे) और मानस दवे के साथ प्रेम वाटिका होटल में पहुंचे थे। दवे परिवार होटल में एक बड़ी टेबल पर बैठना चाहता था, जो पहले से अन्य ग्राहकों द्वारा उपयोग में थी। होटल स्टाफ ने उन्हें समझाया कि किसी कस्टमर को टेबल से उठाना नियमों के खिलाफ है, और थोड़ी देर इंतज़ार करने का अनुरोध किया गया। लेकिन इस बात पर श्री दवे और उनके बेटों ने आपा खो दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

और हो गई धक्का मुक्की

होटल संचालक अमृत पाटीदार और स्टाफ सदस्य राजेश पाटीदार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दवे परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से उन्हें भी धक्का-मुक्की कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस चौकी बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में होटल संचालक पाटीदारद्वय ने थाने में  संजय दवे, बिट्टू दवे और मानस दवे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।