सामाजिक सरोकार : जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाने की प्रेरणा देने के लिए पिता ने 21वीं बार व पुत्र ने किया पहली बार रक्तदान 

सामाजिक सरोकार : जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाने की प्रेरणा देने के लिए पिता ने 21वीं बार व पुत्र ने किया पहली बार रक्तदान 

साडू भाई ने किया रक्तदान स्वप्रेरणा से

⚫ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 22 जुलाई। सामाजिक सरोकार को तवज्जो देते हुए जन्म दिवस के अवसर पर पिता ने जहां 21वीं बार रक्तदान किया, वहीं उनके पुत्र पहली बार रक्तदान किया। साडू भाई ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का पुनीत कार्य किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी  गोविंद काकानी ने हरमुद्दा बताया कि बदनावर निवासी हेमंत पिता राधा कृष्ण सोलंकी ने 21 वीं बार तो उनके पुत्र दिव्यांश सोलंकी ने पहली बार रक्तदान कर पुनीत कार्य की शुरुआत की।

साडू भाई ने किया रक्तदान स्वप्रेरणा से

इसी प्रकार भारतीय सेना में अपनी सेवा देने वाले विजय सिंह पिता अमर सिंह निवासी बड़ा गांव तहसील खाचरोद जिला उज्जैन द्वारा भी स्वप्रेरणा से मित्र शैलेंद्र सिंह देवड़ा ग्राम सुजलाना जो कि रिश्ते में उनके साडू भाई है। दोनों ने सावन के पवित्र महीने में रक्तदान करने का लाभ लिया। ग्राम डेलनपुर निवासी धर्मेंद्र मोतीलाल पाटीदार व शिवम पिता जितेंद्र कौशल ने भी मानव सेवा समिति पहुंच कर रक्तदान किया। 

प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

सभी रक्तदाता को मानव सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक बक्शी एवं पूर्व ब्लड बैंक का प्रभारी श्री काकानी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

अगली पीढ़ी को भी जोड़ना है इसी कार्य से

रक्तदाता हेमंत सोलंकी ने बताया कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपनी खुशियों को दूसरों की खुशियों के साथ बांटने  के उद्देश्य की गतिविधियों के साथ मुझे अगली पीढ़ी को भी इस कार्य से जोड़ना है और इसीलिए पुत्र को मैं साथ में लेकर आया एवं रक्तदान करवाया। पुत्री ने भी आज रक्तदान करने  का संकल्प लिया है।