लापरवाह पर कार्रवाई : 8 सुपरवायजर का एक दिवस का वेतन राजसात
⚫ ना तो मेनू चस्पा किया गया नहीं साफ सफाई आई नजर
⚫ 24 आंगनवाड़ी केंद्रों का एक साथ औचक निरीक्षण
हरमुद्दा
रतलाम 27 फरवरी। जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो की मॉनिटरिंग के लिए विकसित व्यवस्था अंतर्गत 27 फरवरी को कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 24 आंगनवाड़ी केंद्रों का एक साथ निरीक्षण किया गया। कई आंगनवाड़ी केंद्रों पर ना तो मेनू चस्पा मिला और नहीं साफ सफाई संतोषजनक नजर आई। लापरवाह 8 सुपरवाइजर का 1 दिन का वेतन राजसात करने के आदेश दिए गए
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नहीं पाया गया और साफ सफाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया एवं अन्य सेवाओ मे पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित 8 सुपरवायजर का एक दिवस का वेतन राजसात किया गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
बाल चिकित्सालय रतलाम की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, हेलीवाडा भगोरा बाजना की पर्यवेक्षक स्मिता मिश्रा, शिवाजी नगर रतलाम ग्रामीण की ज्योति सेन, मलवासा 2 की मंजू वर्मा, अर्जुन नगर रतलाम की हेमलता वासेन, अजंता टॉकीज रतलाम की सुशीला व्यास, जवाहर नगर रतलाम की उषा लिंबोदिया, श्यामपुरा शा. प्रा. वि परिसर सैलाना की अमिता राठौर का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया है।
Hemant Bhatt