कला सरोकार : नन्हे कलाकारों के सपनों को लगेंगे पंख

कला सरोकार : नन्हे कलाकारों के सपनों को लगेंगे पंख

युग बोध के बैनर तले 5 मई से बाल नाट्य शिविर

हरमुद्दा
रतलाम, 3 मई। ​युग बोध के बैनर तले आयोजित होने वाला यह विशेष 'बाल नाट्य शिविर' 5 में से शुरू होगा। बच्चों के लिए रचनात्मकता के नए द्वार खोलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना है।

​इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बच्चों को अनुभवी नाट्य प्रशिक्षक ओमप्रकाश मिश्र का सान्निध्य प्राप्त होगा। ब्राह्मण बोर्डिंग न्यू रोड पर 5 मई को सुबह 8:30 बजे शिविर शुरू होगा। 

प्रशिक्षक ओम प्रकाश मिश्र

होता है सर्वांगीण विकास

उनके मार्गदर्शन में बच्चों को अभिनय की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलेगा। अभिनय, संवाद अदायगी, मंच संचालन और व्यक्तित्व विकास होगा।

जीवन जीने की कला है रंगमंच

श्री मिश्र ने बताया कि ​"रंगमंच केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।" मंच पर खड़े होकर बोलना बच्चों के सार्वजनिक भय (Stage Fear) को समाप्त करता है। नाटक एक सामूहिक कला है, जिससे बच्चे साथ मिलकर काम करना सीखते हैं। नाट्य कला बच्चों को अपनी संवेदनाओं और विचारों को सही दिशा देने में मदद करती है।