ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अनावरण
⚫ आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया डॉ. पाण्डेय ने : मुख्यमंत्री
हरमुद्दा
रतलाम 28 दिसंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 28 दिसंबर को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूर्व सांसद डॉक्टर पांडेय ने गांव की माटी से निकल कर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया है।
डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, वरिष्ठ नेता कुशाल भाऊ ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा एवं डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय का स्मरण करते हुए कहा कि जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। हम सभी डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले।
यह थे मौजूद
डॉ. पाण्डेय के गृह गांव सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश के अन्य जिलों से जनप्रतिनिधि,कलेक्टर मिशा सिंह, एस पी अमित कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
सभी अतिथियों का किया स्वागत
जावरा विधायक पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। श्री पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। संचालन महेश सोनी ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आभार माना।
Hemant Bhatt