धर्म संस्कृति : प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने सुमधुर भजनों से समा बांधा

धर्म संस्कृति : प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने सुमधुर भजनों से समा बांधा

सिद्ध तीर्थ बरवड़ में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव का तीसरा दिन

⚫ आह्वान रैली निकालकर शहर वासियों को दिया मुख्य आयोजन का आमंत्रण

हरमुद्दा
रतलाम, 28 नवंबर। सिद्ध तीर्थ श्री बरबड हनुमान जी मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के तहत गुरुवार शाम प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शुक्रवार को शहर में आमंत्रण रैली निकाली गई।

उत्सव के तीसरे दिन शहर वासियों को महोत्सव के मुख्य आयोजन का आमंत्रण देने के लिए महलवाडा से आह्वान रैली निकली । इससे पूर्व  29 नवंबर को महामंडलेश्वर पूज्य 1008 श्री ईश्वरानन्दजी महाराज उत्तम स्वामीजी रतलाम आएंगे। शाम 5 बजे उनके प्रवचन होंगे।

प्रतिमाओं का हुआ फूल में अधिवास

मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन सुबह यज्ञ हुआ। यज्ञाचार्य पं दुर्गाशंकर औझा और 11 भूदेवों के मंत्रोप्पचार के साथ यज्ञ में आहुतिया दी गई| प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान की मूर्तियों का फूल में अधिवास कराया गया। यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारडा, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल, लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने आहूतियां देने के साथ देव पूजन कर फूल में अधिवास की विधि संपन्न की। शाम 4 बजे आरती की गई।

इसके बाद महलवाड़ा से शहरवासियों को महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए प्रमुख मार्गों से विशाल आह्वान रैली निकली। इसमे कई गणमान्य जन शामिल हुए। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से 30 नवंबर को होने वाले मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आह्वान किया।