लोकायुक्त की कार्रवाई : रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा सरपंच को

लोकायुक्त की कार्रवाई : रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा सरपंच को

प्रधानमंत्री आवास की क़िस्त के लिए मांगे थे रुपए

⚫ लोकायुक्त को सरपंच की हुई शिकायत

⚫ योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त ने की कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम, 17 अप्रैल। आवास की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए सरपंच घनश्याम कुमावत ने 20 हजार रिश्वत की मांग की। लोकायुक्त टीम योजना बनाकर गुरुवार दोपहर गांव पहुंची।शिकायतकर्ता ने सरपंच के घर जाकर रुपए दिए, वहां पर पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने सरपंच को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत ने बिंजाखेड़ी निवासी विनोद डाबी से प्रधानमंत्री आवास की किस्त के लिए ₹20000 रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत डाबी ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन को की। डाबी ने बताया कि उसकी मां के नाम का प्रधानमंत्री आवास है, उसी की किस्त आई। 

योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई

लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार को सरपंच के निवास पर जब डाबी रिश्वत की राशि देने गया। रुपए जेब में रखे ही थे कि लोकायुक्त पुलिस में सरपंच घनश्याम कुमावत को पकड़ लिया। दल में हिना डावर, इसरार, हितेश ललावत, नेहा शर्मा, श्याम शर्मा, अनिल अटोलिया आदि थे। 

रतलाम सर्किट हाउस पर शेष कार्रवाई

परिवार में वैवाहिक आयोजन के चलते लोकायुक्त पुलिस सरपंच को लेकर रतलाम सर्किट हाउस आई, जहां पर कार्रवाई की गई।