कफ सीरप कोल्ड्रिफ जिले में स्वास्थ्य विभाग करवाएं डिस्ट्रॉय

कफ सीरप कोल्ड्रिफ जिले में स्वास्थ्य विभाग करवाएं डिस्ट्रॉय

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश

⚫ निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स का करें निरीक्षण

⚫ सी और डी ग्रेड वाले विभाग की हर शाम समीक्षा करें एडीएम

⚫ एसडीएम और तहसीलदार कर अपने क्षेत्र में सुपरविजन
 
हरमुद्दा
रतलाम 6 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में कफ सीरप कोल्ड्रिफ सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में इसे डिस्ट्राय करवाएं। ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से निजी अस्पताल एवं मेडिकल स्टोर्स पर कफ सीरप का स्टॉक हो, तो डिस्ट्राय करवाएं।

कलेक्टर सिंह निर्देश देते हुए। समीप है जिला पंचायत की नवागत सीईओ वैशाली जैन

यह निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने सीएमएचओ को दिए। कलेक्टर सिंह ने टीएल की बैठक में अधिकारियों के कार्य की समीक्षा की। विभाग प्रमुखों को प्रकरण का स्पष्ट एवं समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज  करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सी और डी ग्रेड वाले विभाग की हर शाम समीक्षा करें एडीएम

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्टि पूर्वक शिकायतों को बंद करवाएं जिन विभागों की ग्रेडिंग सीएम हेल्पलाइन में सी एवं डी है, उन विभागों की समीक्षा प्रतिदिन शाम को करने के लिए एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को निर्देशित किया। 

एसडीएम और तहसीलदार कर अपने क्षेत्र में सुपरविजन

एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सुपरविजन कर आरबीसी 6(4) के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।

इन मुद्दों पर दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर सिंह ने जनकल्याण के मुद्दों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन, भावान्तर भुगतान योजना, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। 

यह थे मौजूद

बैठक में एडीएम डॉ. श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।