सरकार की कार्रवाई : नगर निगम इंदौर से हटाया एक अपर आयुक्त को, तीन आईएएस तैनात

सरकार की कार्रवाई : नगर निगम इंदौर से हटाया एक अपर आयुक्त को, तीन आईएएस तैनात

सरकार की कार्रवाई : नगर निगम इंदौर से हटाया एक अपर आयुक्त को, तीन आईएएस तैनात

इंदौर में दूषित जल वितरण से हुई मौत के बाद सरकार जागी

हरमुद्दा
भोपाल, 2 जनवरी। इंदौर में जानलेवा दूषित जल वितरण के बाद हुई मौत के बाद सरकार जागी। इंदौर नगर निगम के एक अपर आयुक्त का तबादला कर दिया गया है वहीं तीन नए आईएएस की नियुक्ति इंदौर नगर निगम के लिए की गई है। इस कार्रवाई से क्या होगा? कुछ पता नहीं है, मगर सरकार को कुछ करना था तो कर दिया।

मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा हस्ताक्षरी तबादला सूची में चार आईएएस अधिकारियों को आगामी आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थानापन्न व्यवस्था के तहत पदस्थ किया गया है।  इनमें से तीन आईएएस अधिकारियों को इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त के पद पर भेजा गया है, जबकि इंदौर नगर निगम के एक अपर आयुक्त का तबादला करते हुए उन्हें कृषि विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

किस आईएएस को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

⚫ रोहित सिसोनिया (2017)
अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर से उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पदस्थ किया गया है

इन को बनाया नगर निगम इंदौर में अपर आयुक्त

आकाश सिंह (2019)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, खरगोन से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर

प्रखर सिंह (2020)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अलीराजपुर से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर

आशीष कुमार पाठक (2020)
उप परिवहन आयुक्त, इंदौर से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर।