श्रद्धांजलि : अभिनेता धर्मेंद्र की हुई अंतिम विदाई
⚫ विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार
⚫ दिल भी तेरा हम भी तेरे" फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू
⚫ निधन के बाद आखिरी फिल्म आएगी इक्कीस
हरमुद्दा
मंगलवार, 24 नवंबर। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. ही-मैन कहलाने वाले एक्टर ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे । स्वस्थ होने के उपरांत घर चले गए थे। सोमवार को खबर आई कि उनका निधन हो गया और विले पार्ले स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद विले पार्ले स्थित मुक्तिधाम पर उनका दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति धाम पर बिग बी अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, सहित कई महान हस्तियां अंतिम विदाई देने पहुंची।
11 नवंबर को फैल गई थी मौत की खबर
उल्लेखनीय की धर्मेंद्र 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद एक्टर को एडमिट कर लिया गया था। धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से आईसीयू में थे जिसके बाद 10 नवंबर को ऐसी खबरें आईं कि उनकी तबीयत नाजुक है। ऐसे में हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, उनके पोते करण देओल और राजवीर देओल उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। 11 नवंबर को खबर फैल गई थी कि धर्मेंद्र निधन हो गया। मगर इस खबर पर हेमा मालिनी और उनकी बेटी ने सिरे ने नकार दिया था, उन्होंने कहा था कि वह अभी स्वस्थ हो रहे हैं। इसके बाद स्वस्थ होकर घर भी चले गए थे। 8 दिसंबर को जन्मदिन मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी
"दिल भी तेरा हम भी तेरे" फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद वो 1961 की फिल्म 'बॉय फ्रेंड' में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए।
1980 में हेमा मालिनी से हुई दूसरी शादी
धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं। पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी जिससे उनके चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है। इसके बाद दिवंगत एक्टर ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए 1980 में हेमा मालिनी से शादी की। दूसरी शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
धर्मेंद्र के 55 साल के करियर की प्रसिद्ध फिल्म
धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के एक्टिंग करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) उनकी शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) उनकी हालिया रिलीज फिल्में हैं।
निधन के बाद रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे। अगस्त्य नंदा दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के नातिन हैं जो इक्कीस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hemant Bhatt