धर्म संस्कृति : प्राचीन श्री राम (श्री अयोध्या नाथ) मंदिर में मंगलवार को उल्लास के साथ मनाई जाएगी श्री सीताराम विवाह पंचमी

धर्म संस्कृति : प्राचीन श्री राम (श्री अयोध्या नाथ) मंदिर में मंगलवार को उल्लास के साथ मनाई जाएगी श्री सीताराम विवाह पंचमी

मंदिर के सभा मंडप को सजाया 38 करोड़ राम नाम पत्रों से

⚫ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आ रही जूरी टीम

⚫ शाम को 6 बजे महाआरती एवं भंडारा प्रसादी

हरमुद्दा
रतलाम, 24 नवंबर। प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर परिसर स्थित श्रीराम मंदिर (श्री अयोध्या नाथ मंदिर) में मंगलवार को श्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह से रात तक दर्शन होंगे। शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के सभामण्डप को 38 करोड़ राम नाम लिखे पत्रों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए जूरी मेंबर के आने की भी संभावना है।  

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा मनाया जा रहे महोत्सव के तहत मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। फूल एवं विद्युत सज्जा की गई है। सभी भक्तों से संग्रहित श्री राम नाम पत्र से मंदिर के सभा मंडप को सजाया गया है। भक्त शैलेंद्र सोनी के अनुसार करीब 38 करोड़ राम नाम लिखे पत्रों से अलग-अलग आकृतियां बनाई गई है और सजाया गया है। आयोजन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए जूरी मेंबर की टीम भी आने वाली है।

श्री राम नाम लिखे पत्रो से सजाया सभा मंडप

उत्सव के तहत हुई कई सारी रस्में

उत्सव के तहत अब तक गणेश पूजन, हल्दी और मेहंदी जैसी रस्म का आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाओं ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया है। 

मंगलवार को सुबह 6 से शुरू होंगे दर्शन

विवाह उत्सव के तहत 25 नवंबर मंगलवार को सुबह से ही श्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को सुबह 6 बजे से दर्शन प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 2 रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक भगवान श्री राम लक्ष्मण जानकी के दर्शन होंगे। शाम को 6 बजे महाआरती एवं भंडारा प्रसादी होगा। 

धर्मालुओं से आह्वान

सेवा समिति ने शहर के सभी भक्तों से आह्वान किया है किअधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लें। 

यह थे पत्रकार वार्ता में

पत्रकार वार्ता में मौजूद श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के पदाधिकारी

श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर परिसर पर हुई पत्रकार वार्ता में सेवा समिति के श्री अशोक जैन चौटाला, सतीश राठौर पूर्व पार्षद सतीश भारतीय, शैलेंद्र सोनी, अभिसार हाडा सहित अन्य मौजूद थे।