धर्म संस्कृति : राम स्नेही संप्रदाय के उत्तराधिकारी संत शास्त्री का मंगल प्रवेश सोमवार शाम को
धर्म संस्कृति : राम स्नेही संप्रदाय के उत्तराधिकारी संत शास्त्री का मंगल प्रवेश सोमवार शाम को
⚫ नर्मदा पुरम नर्मदा तट पर द्वैमासिक चातुर्मास के पश्चात नगर आगमन
⚫ रामद्वारा में सत्संग तथा रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार को रवाना होंगे जोधपुर के लिए
हरमुद्दा
रतलाम 8 सितंबर। रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा, जोधपुर उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री का द्वैमासिक चातुर्मास के बाद सोमवार शाम को 5 बजे रतलाम में मंगल प्रवेश होगा। श्री कालिका माता मंदिर परिसर से गाजियाबाद जी के साथ बड़ा रामद्वारा पहुंचेंगे। यहां पर सत्संग और रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार सुबह जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

श्री आत्म कल्याण रामविलास ट्रस्ट पदाधिकारी गोविंद काकानी ने बताया महाराज कि श्री रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा, जोधपुर राजस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज एवं उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री संत मंडली सहित द्वैमासिक चातुर्मास आँवली घाट माँ नर्मदा तट नर्मदापुरम , मध्यप्रदेश में सभी मध्यप्रदेश भक्तो द्वारा आयोजित किया गया। समापन 6 सितम्बर को हुआ।
गुरु स्थान पर पहुंचने के लिए काफिला रवाना
चातुर्मास समिति मध्यप्रदेश द्वारा महाराज श्री को पुन: निज गुरु स्थान रामधाम खेड़ापा पहुँचाने के लिए सैकड़ों वाहन एवं भक्तों के साथ 8 सितंबर को आँवली घाट नर्मदापुरम से सुबह 8:30 काफिला रवाना हो गया है। शाम 5 बजे रतलाम में आगमन होगा।
श्री कालिका माता मंदिर परिसर पर होगा आगमन
संत श्री के चातुर्मास सत्संग समापन के बाद रतलाम आगमन पर श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण परिसर में सर्व प्रथम श्री कालिका माता ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
धर्म प्रेमियों से आयोजन में शामिल होने का आह्वान
इसके बाद बड़ा रामद्वारा पुरोहित जी के बास तक गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। रात्रि रामद्वारा परिसर में सत्संग वह प्रात: जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। भक्त मंडल ने धर्म प्रेमियों से धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है
Hemant Bhatt