धर्म संस्कृति : श्री बरवड़ हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय श्री राम मारुती यज्ञ 29 मार्च से
⚫ 28 मार्च को होगा हिमाद्री स्नान
⚫ 1 अप्रैल को होगा हनुमान जी का तेलांगभिषेक
⚫ 2 अप्रैल को होगी पूर्णाहुति
हरमुद्दा
रतलाम, 26 मार्च। शहर के प्राचीन सिद्ध धर्म क्षेत्र श्री बरवड़ हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय श्री राम मारुति यज्ञ का आयोजन 29 मार्च से होगा। इसके एक दिन पूर्व आयोजन स्थल पर 28 मार्च को भूदेव एवं यजमान का हिमाद्री स्नान होगा।

यज्ञ आचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा
यज्ञ आचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा ने बताया आयोजन के तहत 28 मार्च को हिमाद्री स्नान होगा। यह स्नान भूदेव एवं यजमान के लिए होगा।
पापों के प्रायश्चित और आत्म शुद्धि के लिए होता है हिमाद्री स्नान
आचार्य ओझा ने बताया कि हिमाद्री स्नान (हेमाद्रि स्नान) हिंदू धर्म में जाने-अनजाने पापों के प्रायश्चित और आत्मशुद्धि के लिए किया जाने वाला एक पवित्र दसविध (10 प्रकार की सामग्रियों से) स्नान है। यह मुख्य रूप से श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन/श्रावणी उपाकर्म) पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाता है। यज्ञ जैसे आए जन्म शामिल होने के लिए भी इस प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें गोमूत्र, गोबर, दूध, दही, घी, कुशा, भस्म, मिट्टी, फल और हल्दी का उपयोग किया जाता है।

1 अप्रैल को होगा तेलांगभिषेक
तत्पश्चात 29 मार्च को सुबह पांच दिवसीय श्री राम मारुती यज्ञ की शुरुआत होगी। यज्ञ में पंडित शैलेंद्र ओझा, मनीष ओझा, हरीश पंड्या, संकल्प ओझा वैदिक मंत्र उपचार के साथ आहुतियां दिलवाएंगे। आयोजन के तहत 1 अप्रैल को 12 बजे श्री बरवड़ हनुमान जी का तेलांगभिषेक किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे श्री राम मारुती यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
धर्म प्रेमियों से आह्वान
श्री बरवड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने धर्मप्रेमी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया हैं।
Hemant Bhatt