धर्म संस्कृति : गृह यज्ञ अभियान के तहत बीस घरों पर समाज बंधुओं के घर हुआ गायत्री यज्ञ

धर्म संस्कृति : गृह यज्ञ अभियान के तहत बीस घरों पर समाज बंधुओं के घर हुआ गायत्री यज्ञ

जल शक्ति अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

हरमुद्दा
रतलाम, 26 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा गृह गृह यज्ञ अभियान की श्रृंखला के अंतर्गत  रावटी ग्राम में समाज बंधुओं के 20 घर गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। जल शक्ति अभियान के तहत गांव में प्रभात फेरी भी निकल गई।


अखिल विश्व गायत्री परिवार , रतलाम के प्रवक्ता डॉ. रत्नदीप निगम ने बताया कि हम बदलेंगे युग बदलेगा के पंडित श्रीराम आचार्य के ध्येय वाक्य को धारण कर गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाज परिवर्तन, युग परिवर्तन के पावन उद्देश्य के निमित्त निरंतर वनवासी क्षेत्रों में गृह गृह गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। 

जल शक्ति अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

इस अवसर पर जल शक्ति अभियान के महत्व को इंगित करते हुए समाज जागरण के लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई। इसी श्रृंखला के तहत् रावटी निवासियों के घरों पर आचार्य कुसुम चौहान, रविन्द्र सिंह गेहलोत, भावेश छापोला, गोपाल चौहान, गिरधारी लाल चौहान, प्रदीप गुप्ता, शंभु पाटीदार, शुभम् मेहता, आनंद दुबे, प्रज्ञा गोहिल, मित्रा जोशी, विजय सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिजारिया, इंदुकुमार तिवारी, महेंद्र सिंह पवार, राहुल शर्मा, रमेश ठन्ना, यंगिता ठन्ना, दिशा ठन्ना, महेंद्र सिंह राजावत ने रावटी निवासी समाज बंधु राकेश बैरागी, अरविंद राठौर, मुकेश राठौर, प्रहलाद राठौर, गोपाल कसारा, दीपक मालवीय, बजलाल बोरिया, हीरालाल बोरिया, वासुदेव, अशोक कुमार सोलंकी, राजेंद्र कुमार गुजराती, धर्मेंद्र चौधरी, गोपाल सड़गामा, राजाराम भाटी, पंकज भाटी, दर्शन सिंह यादव, निर्मल चौधरी, दिग्विजय राठौर  के निवास पर गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। 

यह थे मौजूद

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, मुकेश परमार, सुरेन्द्र ठाकुर, अशोक निगम, तुषार राठौर,  कन्हैया टेलर, डॉ. रत्नदीप निगम उपस्थित थे।