धर्म संस्कृति : अनन्तता ही है सभी जगह

धर्म संस्कृति : अनन्तता ही है सभी जगह

डॉ. शरद जोशी ने कहा

⚫ ओरो आश्रम में पांँच दिवसीय शिविर का शुभारंभ 

हरमुद्दा
रतलाम, 5 दिसंबर। श्रीअरविन्द मार्ग स्थित ओरो आश्रम में शुक्रवार 5 दिसम्बर से पांँच दिवसीय स्वाध्याय, साधना, सत्संग, समागम शिविर का शुभारंभ हुआ। 

"श्रीअरविन्द के आलोक में दिव्य जीवन की साधना" विषय पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गुजरात के वडोदरा से आए डॉ. शरद जोशी ने कहा कि जो भी परमात्मा से आविर्भाव हुआ है, वो अनन्त है। अतः इस दृष्टि से सब जगह अनन्तता ही है। श्री अरविन्द अतिमानस शक्ति का अवतार है। पृथ्वी अनन्त काल से परमात्मा के आगमन के लिए साधना कर रही है। 

सामूहिक ध्यान हुआ

प्रारम्भ में श्रीअरविन्द श्रीविग्रह-दिव्यांश स्थल ( समाधि ) पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान किया। इसके पश्चात श्रीमाँ और श्रीअरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का समापन 9 दिसम्बर को होगा।