धर्म संस्कृति : श्री नित्यानंद आश्रम में श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव
⚫ आयोजन को लेकर समाज प्रमुखों की हुई बैठक
हरमुद्दा
रतलाम, 30 मार्च। श्री नित्यानंद आश्रम स्थित परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी वर्ष भक्ति भावना के साथ मनाया जाएगा। आश्रम मे 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सान्निध्य में अखंड ॐ नमः शिवाय जाप प्रारंभ हो गए। महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव को लेकर हुई समाज प्रमुखों की बैठक में आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

भक्त मंडल के गोवर्धन लाल सिर्वी पटेल ने बताया कि श्री नित्यानंद आश्रम सागोद रोड रतलाम में परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान को समाधि लिए आगामी एकादशी 13 अप्रैल 2026 को 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे समस्त भक्त मंडल द्वारा श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
कई समाज प्रमुखों की मौजूदगी में हुई बैठक

श्री नित्यानंद आश्रम में कई समाज प्रमुखों की आयोजन को सफल बनाने को लेकर संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सान्निध्य में बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज प्रमुखों ने अपने-अपने समाज की ओर से आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी पूर्ण सक्रिय रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए कई सुझाव दिए।
इन समाजों के प्रमुख थे मौजूद
बैठक में गुजर गौड़ ब्राह्मण समाज, सारस्वत समाज, भार्गव ब्राह्मण समाज, दधीचि ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, जांगिड़ ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, पांचाल समाज, जूना गुजराती लोहार सुथार, गुर्जर समाज, औदिच्य ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण, श्री रविदास समाज, मेवाड़ माली समाज, चौबीस ब्राह्मण समाज, प्रजापति समाज, दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज, तेली समाज, दर्जी समाज, सिर्वी समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, भावसार समाज, कायस्थ समाज, सखवाल समाज, राजपूत नवयुवक मंडल सहित कई समाज के प्रतिनिधियों सुझाव दिए। संचालन राजेश सक्सेना ने किया। आभार बसंतीलाल धाकड़ ने माना।।
Hemant Bhatt