सुबह घूमने निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली, हुई मौत
⚫ पैरोल पर बाहर छूट कर आए कुछ समय पहले
⚫ घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी
हरमुद्दा
दतिया, 31 मार्च। मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पार्षद को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना के सेवड़ा चुंगी के पास की है। भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर घूमने के लिए निकले थे। रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ दिन पूर्व पेरोल पर जेल से बाहर आया था। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
क्षेत्र में फैली सनसनी
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है। किसने गोली मारी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चूंकि मृतक भी आपराधिक प्रवत्ति का था। इसलिए किसी पुराने दुश्मन की करतूत मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की आरोपियों की तलाश में जुड़ गई है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर में नाकेबंदी भी कर दी गई है।
Hemant Bhatt