सामाजिक सरोकार : खेल पुरस्कार से सम्मानित विक्रम अवार्डी संजय वशिष्ठ की सेवानिवृत्ति आज

सामाजिक सरोकार : खेल पुरस्कार से सम्मानित विक्रम अवार्डी संजय वशिष्ठ की सेवानिवृत्ति आज

रेलवे में 40 वर्षों की सेवा के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता का परचम फहराया

हरमुद्दा
रतलाम, 31 जुलाई। प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित विक्रम अवार्डी संजय वशिष्ठ 40 वर्षों की रेल सेवा से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। 

वर्ष 1979 से बास्केटबाल खेलना शुरू करने वाले वशिष्ठ ने कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता का परचम फहराया है। उनके नेतृत्व में पश्चिम रेलवे बास्केटबाल टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की है।