श्री सीताराम विवाह महोत्सव : "राम नाम लिखे पत्रों की नाव के केवट बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"
⚫भगवान श्री अयोध्या नाथ के मंदिर के सभा मण्डप को सजाया
राम नाम लिखी कापियों और पत्रों से
⚫ सुबह से है नयनाभिराम श्रृंगार में श्री अयोध्या नाथ दे रहे दर्शन
⚫ शाम को होगा महा आरती के पश्चात भंडारा
हरमुद्दा
रतलाम, 25 नवंबर। शहर के प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री राम श्री अयोध्या नाथ मंदिर में सीताराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नाम लिखे कॉपियां और पत्रों से मंदिर का सभा मंडप आकर्षक रूप से सजाया गया है बनाई गई झांकी में "राम नाम की नाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी" केवट के रूप में चला रहे हैं।

श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के बैनर तले मनाए जा रहे श्री सीताराम विवाह महोत्सव में धर्म प्रेमी भक्तजन भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से उत्सव की तैयारी की जा रही थी। विवाह उत्सव के दौरान गणेश पूजन, हल्दी एवं मेहंदी के रस्म का भी निर्वाह महिला मंडल द्वारा किया गया।

मंगलवार को सुबह भक्त मुकेश सोनी ने भगवान का अभिषेक कर चित्ताकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को आकर्षक पोशाक धारण करवाई गई। श्रीगढ़ कैलाश मंदिर परिसर में भक्तों का आवागमन चल रहा है। सभा मंडप को "राम नाम" लिखी कॉपियों और पत्रों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। झांकियां बनाई गई है। भगवान श्री हनुमान जी राम नाम लिखे कॉपियों के पहाड़ को उठाए हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "राम नाम" की बनी नाव के केवट बने हुए हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। शाम को महा आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा।





Hemant Bhatt