तबादले : मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, धार और अशोक नगर एसपी को हटाया

तबादले : मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, धार और अशोक नगर एसपी को हटाया

रतलाम रेंज के डीआईजी होंगे अग्रवाल

हरमुद्दा
भोपाल, 8 सितंबर। मध्य प्रदेश सरकार ने 20 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें धार और अशोकनगर एसपी को हटा दिया है। रतलाम डीआईजी अब निमिष कुमार अग्रवाल होंगे। मनोज कुमार सिंह का तबादला कर दिया है।

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव द्वारा हस्ताक्षर का बदला सूची में सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) के 20 अधिकारियों को इधर से उधर किया। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को हटा कर इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।