रेलयात्री सरोकार : जयपुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण उदयपुर - सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस प्रभावित

रेलयात्री सरोकार : जयपुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण उदयपुर - सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस प्रभावित

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली उदयपुर सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस, उत्‍तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर मंडल में निर्माण कार्य के मद्देनजर प्रभावित होगी। 


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 05 मई 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12991 उदयपुर सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस, अजमेर से जयपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार 05 मई, 2026 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12992 जयपुर उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, अजमेर से चलेगी तथा जयपुर से अजमेर  के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।