कर्मचारियों अधिकारियों की एकता से रतलाम की बनी अनोखी पहचान

कर्मचारियों अधिकारियों की एकता से रतलाम की बनी अनोखी पहचान

अजाक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने कहा

⚫ अजाक्स अध्यक्ष श्री लश्करी का कई कर्मचारी यूनियन ने किया स्वागत

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अप्रैल। कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं के लिए मैं सदैव संघर्षरत रहा और आगे भी रहूंगा। हम सब कर्मचारियों अधिकारियों की एकता से रतलाम की अनोखी पहचान बनी है। प्रांत अध्यक्ष संतोष वर्मा ने जो अवसर प्रदान किया उसके लिए हम कटिबंध रहेंगे।

यह बात अजाक्स के अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने कहीं। म.प्र. अजाक्स के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष लश्करी का मंगलवार को जिला चिकित्सालय में कई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया।

इन सभी ने किया स्वागत सम्मान

इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शरद शुक्ला, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि गुर्जर, सचिव दुष्यंत पुरोहित, नर्सिंग एसोसिएशन की संभागीय अध्यक्ष मीना पाटिल, नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष बबीता ठाकुर, जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ मेट्रन उर्मिला मसीह, कुसुम सिंह, हंसा मालवीय, जीनत स्टीफन, लुइजा एनसलेम, रानी खान, दीप नीलिमा धुलिया, कुमारी मनीषा गरवाल, अंजू कैथवास, सुनीता चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी कमलेश जमरा, डॉ. गौरव बोरीवाल, उच्च शिक्षा विभाग के डॉक्टर शिरीष मेहरा, शैलेंद्र सिंह भिड़े, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कटारिया, पीडी मईडा, अनुज बोदलिया, भरत लिंबोदिया, सौरभ देवड़ा, प्रकाश  खपेड़, विवेक अहीरवाल, वन विभाग के उमेश वर्मा, पी एच ई से सुनील वर्मा, सुरपाल चारेल, रमेश सोलंकी, वीरेंद्र कैथवास, अस्मिथ लॉरेंस, पुखराज राठौर, मुकेश उपाध्याय, राहुल सोनी, रितेश कुमार, नितेश परमार, किशोर धूलिया, गोवर्धन शर्मा, धर्मेंद्र केतवास, दीपक उपाध्याय आदि ने स्वागत सम्मान किया। संचालन रमेश कटारिया ने किया। आभार डॉ. शिरीष मेहरा ने माना।