रतलाम : शराब दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : शराब दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार

⚫  पुलिस ने जब्त किए वाहन

हरमुद्दा
​रतलाम, 27 अक्टूबर। आदिवासी अंचल सैलाना क्षेत्र के शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन व मैनेजर के साथ बेरहमी से मारपीट, तोड़फोड़ और मोबाइल लूटने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिए हैं।

​क्या था पूरा मामला?

​थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 9:20 से 9:30 बजे के बीच आरोपी पीयूष, नानू, कार्तिक और उनके साथियों ने शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान का दरवाजा खोलकर जबरन अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने दुकान के सेल्समैन सुशील तिवारी और मैनेजर धर्मेंद्र जाट (33) निवासी ग्राम पंथ पिपलाई, उज्जैन के साथ गैती के हत्थे, सीमेंट ब्लॉक (पत्थर), शराब की बोतलों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। ​मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी जाते-जाते मोबाइल भी लूटकर ले गए। मामले में फरियादी धर्मेंद्र जाट की शिकायत पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 340/2026 धारा 309 (6) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​गिरफ्तार आरोपियों की सूची

⚫ ​जय पिता शरदजी खरे (24 वर्ष), निवासी म.नं. 110 मदीना मस्जिद के सामने, हाट रोड, रतलाम

⚫ ​नानू उर्फ अनिल पिता सोहन देवदा (33 वर्ष), निवासी म.नं. 38 राजेंद्र नगर, गौशाला रोड, रतलाम

⚫ ​कार्तिक उर्फ ओम प्रकाश पिता जगदीश मौर्य (32 वर्ष), निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम

⚫ ​पीयूष उर्फ पुष्पेंद्र पिता आंबालाल रोजे (25 वर्ष), निवासी सुभाषनगर, आंगनवाड़ी के पास, दीनदयाल नगर, रतलाम

⚫ ​बल्लू उर्फ प्रताप पिता सोहन सिंह राजपूत (21 वर्ष), निवासी 338 बजरंग नगर, रतलाम

⚫ ​हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता पर्वत कुमार हाड़े (24 वर्ष), निवासी म.नं. 25 रुद्राक्ष, रत्नेश्वर रोड, रतलाम

​जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक वेस्पा स्कूटर और दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर जब्त किए हैं।
​पुलिस आरोपियों से मामले में आगे की पूछताछ और अन्य संलिप्तता को लेकर जांच कर रही है।