​जांगड़ा पोरवाल समाज ने भक्तिभाव से मनाया गरबा रास महोत्सव

​जांगड़ा पोरवाल समाज ने भक्तिभाव से मनाया गरबा रास महोत्सव

⚫ भगवान श्री रणछोड़ राय का हुआ अलौकिक श्रृंगार

⚫ उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर मातृशक्ति सम्मानित

राकेश पोरवाल
​रतलाम, 26 अक्टूबर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए रतलाम जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट के त्रिपोलिया गेट स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में एक भव्य 'गरबा रास महोत्सव' का आयोजन किया गया। यह आयोजन पोरवाल महिला मंडल एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्त्वावधान में अपार उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। ​पूरा मंदिर परिसर देर रात तक माँ जगदंबे और भगवान रणछोड़ राय के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​

अलौकिक श्रृंगार एवं महाआरती

भगवान श्री रणछोड़ राय जी
​कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री रणछोड़ राय के विशेष पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी द्वारा प्रभु का अत्यंत आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों द्वारा भक्तिभाव से प्रसिद्ध आरती "ॐ जय जगदीश हरे..." का गान किया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

भगवान की आरती करते हुए भक्तजन

गरबा गीतों की धुन पर थिरकीं महिलाएँ

महोत्सव में पोरवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपारिक परिधानों में सज-धजकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। “अंबे तू है जगदंबे काली खप्पर वाली...” तथा “गणपति गरबे रमवाने वेला आवजो...” जैसे भक्तिमय गरबा गीतों की धुनों पर महिलाओं ने डांडिया और गरबा रास कर माँ आदिशक्ति एवं प्रभु श्री रणछोड़ राय की आराधना की।

श्रेष्ठ प्रस्तुतियों पर मातृशक्ति का सम्मान

सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में उत्कृष्ट और लयबद्ध गरबा प्रस्तुत करने वाली मातृशक्ति (महिलाओं एवं युवतियों) को पोरवाल समाज ट्रस्ट एवं संगठनों की ओर से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

गरिमापूर्ण उपस्थिति

पोरवाल समाज ट्रस्ट के सचिव अनिल पोरवाल एवं पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में समाज के वरिष्ठों, युवाओं और महिला मंडल की सराहनीय सहभागिता रही।

महिला मंडल: अध्यक्ष वंदना मजावदिया, राधा मजावदिया, अर्चना मजावदिया, पदमा पोरवाल, मनीषा गुप्ता, सीमा पोरवाल, मधु घरिया।

युवा संगठन: अध्यक्ष प्रवीण फरक्या, सचिव आयुष पोरवाल, अविनाश पोरवाल, विकास पोरवाल।

समाजजन एवं वरिष्ठ: अखिलेश गुप्ता, राजेंद्र चौधरी, योगेन्द्र दलाल, अरविंद सेठिया, राकेश पोरवाल (बालाजी), ओ.पी. पोरवाल, विजय धनोतिया, नरेंद्र पोरवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।​
​